गंगोह। गंगोह क्षेत्र में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिग्स के खिलाफ नगर पालिका की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान की सफलता के लिए नगर पालिका अधिकारियों द्वारा वीरवार को एक टीम का गठन किया, जिसने जगह-जगह लगे अवैध होडिग्स को उतरवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे आरआई हरपाल सिंह ने बताया कि आज अवैध होर्डिग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। जो होर्डिंग स्वामी नगर पालिका को टैक्स नहीं देते हैं, उनके बैनर और होर्डिंग्स को हटवा दिया गया है। नगर पालिका द्वारा बनाई गई टीम में काशिफ़, तौफ़ीक़, रईस अहमद व शाहनवाज आदि मौजूद रहे।