सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। मंगलवार को जनमंच सभागार में नगर निगम की ओर से बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में बसपा के एक पार्षद द्वारा नगर निगम में भ्रष्टाचार और शहर में विकास न होने को लेकर हंगामा कर दिया। इस रोकने के लिए अन्य पार्षद खडे़ हो गये और समझाने का प्रयास किया गया। बैठक के दौरान नगर निगम के महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे।