• Home
  • >
  • चौ.मुनव्वर सलीम के निधन पर जताया शोक
  • Label

चौ.मुनव्वर सलीम के निधन पर जताया शोक

CityWeb News
Sunday, 14 April 2019 07:41 PM
Views 445

Share this on your social media network

सहारनपुर। पूर्व राज्य सभा सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता चौ.मुनव्वर सलीम के निधन पर आज पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त करते उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवदेनाएं व्यक्त की। पूर्व राज्य सभा सदस्य चौ.मुनव्वर सलीम पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। आज सपा के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी चौधरी साजिद के आवास पर शोक सभा का आयोजन कर श्री सलीम के निधन पर रंजोगम़ का इजहार किया गया। इस अवसर पर सपा नेता चौ.साजिद ने कहा कि आज पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ को खो दिया है, जिनकी भरपाई होना असंभव है। प्रदेश के पूर्व मंत्री सरफराज खान ने चौ.मुनव्वर सलीम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में हमारे बीच में थे, लेकिन आज जिस प्रकार से उनका निधन हुआ है, इससे देश-प्रदेश की राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है। सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने चौ.मुनव्वर सलीम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीकात्मक थे, जिन्होंने सदैव ही समाज को जोडने का काम किया। आज हमने एक ऐसे नेता को खोया, जिसकी भरपाई होना असंभव है और उनके आदर्शो को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगा और वह सदैव ही एक आदर्श के रूप में हमारे बीच विद्यमान रहेंगे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web