केंद्र सरकार फिलहाल नौकरी कर रहे लोगों में से 3 लाख लोगों को ट्रेनिंग के लिए जापना भेजेगी।भारतीय तकनीकि इंटर्न के कौशल प्रशिक्षण पर आने वाली लागत को जापान अदा करेगा। इसकी समय सीमा 3 से 5 साल तक के लिए होगी। यह जानकारी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्मिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।
उन्होंने कहा कि कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को जापान भेजा जाएगा। प्रधान ने यह जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के अंतर्गत जापान से MOC पर दस्तखत के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।गौरतलब है कि प्रधान 16 अक्टूबर को अपनी 3 दिवसीय जापान यात्रा पर जाएंगे, जिसके दौरान MOC पर दस्तखत हो सकते हैं। धर्मेंद्र ने जानकारी दी कि इन 3 लाख लोगों में से 50 हजार युवाओं को नौकरी भी मिल सकती है।