सहारनपुर। सर्किट हाउस सभागार में पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में निर्मित पंचायत भवन का विवरण सहारनपुर में विकासखण्ड सरसावा, नानौता, मुजफ्फराबाद कार्य अपूर्ण है। पंचायत भवन का कार्य अगस्त माह के अन्त तक पूर्ण कर लें। समस्त एडीओ भ्रमण कर आख्या व फोटो प्रस्तुत करंे। पंचायत भवनों का सुरक्षित करने का कार्य भी आप लोगों को करना है। उन्हांेने कहा कि अन्त्येष्टि स्थल निर्माण का कार्य सहारनपुर में 10 स्थानों पर होना था। जिसमंे से 06 जगह का कार्य पूर्ण है और 04 जगह का कार्य अपूर्ण है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्लान प्लस में सहारनपुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 887, प्लान प्लस पर अपलोड कार्य योजना 885, अवशेष कार्य योजना 02 है। कुल कार्य 99.77 प्रतिशत हुआ। वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रिया साफ्ट में सहारनपुर ग्राम पंचायतों की संख्या 887, कुल ग्राम पंचायतों की वार्षिक पुस्तिका बंद 710, अवशेष 117, कुल कार्य 80.05 प्रतिशत हुआ। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रिया साफ्ट में सहारनपुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 887, कुल ग्राम पंचायतों की दैनिक पुस्तिका बन्दी 10, कुल ग्राम पंचायतों की मासिक पुस्तिका बन्दी 08 तथा वार्षिक पुस्तिका शून्य है। पुंवारका में 15 तारीख तक प्रिया साफ्ट का कार्य पूर्ण कर लें। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रथम चरण चयनित ग्राम पंचायत सहारनपुर में विकास खण्डों की संख्या 11, लक्ष्य ग्राम पंचायत 49, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत 13 और अवशेष ग्राम पंचायत 36 है। ग्राम पंचायतों के नाम जन प्रतिनिधियों को देना है। सहारनपुर जिले का प्लास्टिक मुक्त करना है। कूडा करकट एक जगह एकत्र हो। 49 गांव पहले प्लास्टिक मुक्त हों। हिण्डन नदी के किनारे वृक्षारोपण का कार्यक्रम है। वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का जीवित रखने की व्यवस्था ग्राम पंचायतों को करनी है। डीपीआरओ ने अवगत कराया कि हमारे हर गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये है। स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है। सफाई कर्मचारियों द्वारा एक-एक गांव को चयन करके एक-एक दिन रोस्टर न्याय पंचायतवार सफाई करो। सफाई व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है। तथा नल के आस-पास पानी इकटठा न हो। डीपीआरओ ने अवगत कराया कि साफ्ट किट बनाये गये है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, डीपीआरओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।