अशोक रोहिला
नागल। राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के नागल पहुंचने पर क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश की बहुत बड़ी क्षति बताया, उन्होंने कहा कि वह बहुत ही अच्छे वक्ता और राजनेता थे। उनके निधन से पार्टी के साथ साथ देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोई भी माला या पुष्प गुच्छ स्वीकार नहीं किया तथा अपने सभी स्वागत के कार्यक्रम निरस्त कर दिए। इसके बाद राज्यमंत्री ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र चौधरी के साथ माता शाकुंभरी के दर्शन लिए शाकुंभरी प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पुंडीर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशवंत राणा, सहकारिता निदेशक सतेन्द्र वैदिक, पपिन चौधरी, मेमपाल सिंह, निशांत चौधरी, मोहित चौधरी, इंद्रपाल मलिक, मोनू शर्मा, सारिका वालिया, मा. केपी सिंह, जितेंद्र वालिया, अमित शर्मा, अमित सैनी, अंकित सैनी, अरूण त्यागी सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहें।