सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षे़त्र के ग्राम पिंजौरा में रात के समय चोरों ने एक घर को निषाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंदाम देकर सभी को हैरत में डाल दिया। चोरी के समय परिवार के अनेक लोग घर में सो रहे थे। पीडित की ओर से देहात कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। ग्राम पिंजौरा निवासी अरविंद ने बताया कि वह अपने दो अन्य भाईयों के साथ मकान में रहते हैं। घटना की रात उसका एक भाई कांवड षिविर में गया था। अन्य लोग धर में ही सो रहे थे। घर में घुसे चोरों ने परिवार के लोगों को नषीला स्प्रे सूंघाकर बेहोष कर दिया। इसके बाद चोरों ने बडे आराम से घटना को अंजाम दिया। अरविंद ने बताया कि चोर उनके धर से सोने,चांदी के जेवरात सहित करीब आठ लाख का सामान चोरी कर गये हैं।