• Home
  • >
  • रोहिला समाज के मेधावी सम्मानित
  • Label

रोहिला समाज के मेधावी सम्मानित

CityWeb News
Sunday, 08 September 2019 08:12 PM
Views 861

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। रोहिला आईटीआई टपरी के एक सभागार में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.धर्मपाल सिंह रोहिला व विशिष्ट अतिथि मेयर संजीव वालिया रहे। समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रोहिला की अध्यक्षता में हुआ। जिला मंत्री विनोद कुमार रोहिला, मेयर संजीव वालिया व डा.धर्मपाल सिंह रोहिला ने करीब 200 छात्र व छात्राओं को, जिन्होंने कक्षा दस और उससे आगे की शैक्षिक योग्यताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, सभी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन विनोद कुमार रोहिला ने किया। इस अवसर पर सुभाष चंद रोहिला, रामपाल सिंह रोहिला, राकेश रोहिला, मनीष रोहिला, रामपाल सिंह, नाथ्ीराम, मनीष रोहिला, सतीश रोहिला, विजेंद्र रोहिला, सुनीता रोहिला आदि मौजूद रही।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web