सिटीवेब/तारिक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत में रामपुर ग्रामीण का शासन द्वारा विलय कर दिया गया है।इस विलय के बाद क्षेत्र कि आबादी और क्षेत्रफल दोनों बढ़ गए हैं साथ ही राजनैतिक समीकरण भी बदल गए हैं।इस विलय के बाद ग्राम प्रधान जा चुनाव लडने वालों के सपने टूट गए हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए भी कस्बे की राजनीति में दखल रखने वाले और चेयरमैन बनने का सपना संजोए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में सीमा विस्तार से पहले 15 वार्ड थे जिनकी संख्या अब ज्यादा हो जाएगी।मौजूदा नगर पंचायत बोर्ड के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और तीन वर्ष बकाया हैं।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मोर्या का इस विषय में कहना है कि इस विलय के बाद क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।उन्होंने बताया कि विलय के बाद बढ़ी सीमा का निरीक्षण करने के बाद पार्क और बारात घर जैसी सुविधाएं क्षेत्र की जनता को देने का प्रयास किया जाएगा।शासन स्तर पर और भी काफी सुविधाएं जनता को मिलेंगी।उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत बोर्ड के साथ क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं बनाएंगे।
नगर पंचायत चेयरपर्सन श्रीमती शकुन्तला देवी व उनके प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।अब वह सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और विकास की नई इबारत लिखने की कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाए गए क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधी प्रदीप चैधरी ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद यहां राजनैतिक समीकरण बदले हैं लेकिन यहां की जनता समझदार है और सही प्रतिनिधी का चुनाव करना जानती है।उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार का प्रस्ताव पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चैधरी के कार्यकाल में पारित किया गया था।
पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद राजनैतिक समीकरण बदल गए हैं और आगामी नगर पंचायत बोर्ड के चुनाव में कुछ नए चेहरे सामने आएंगे।उन्होंने कहा कि वे हर चीज पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और सही समय पर सही फैसला लिया जाएगा। सीमा विस्तार का श्रेय लेने वालों में भी होड़ सी मची हुई है। बहुत से लोग सीमा विस्तार को अपना कारनामा साबित करने में लगे हुए हैं लेकिन जनता सब जानती है।इस सीमा विस्तार के बाद क्षेत्र की राजनीति में क्या परिवर्तन आएगा यह तो समय बताएगा फिलहाल हर जगह इस सीमा विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।