अरविंद उपाध्याय
गंगोह। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महंगी में जन्माष्टमी की संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे में छात्राओं ने बढचढ कर भाग लिया। छात्राओं ने देवकी, वासुदेव, ग्वाला, राधा कृष्ण सुदामा, गोपियों का रूप धारण कर कारागार, कृष्ण जन्म, कृष्ण सुदामा मित्रता व कृष्णलीलाओं का प्रदर्शन सुंदर झांकियों व चित्रों के माध्यम से करके सबका मन मोह लिया। उन्होंने राधा कृष्ण के भजन भी गाये। विद्यालय वार्डन मुकेश सैनी द्वारा बालिकाओं को कृष्ण जन्म की कथा व गीता सार सुनाया और छात्राओं के साथ मिलकर हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण हरे हरे का संकीर्तन भी किया। पंपी सिंह, रजनीश राठौर, सुधीर कुमार, दीपिका सैनी मौजूद रहे।