सहारनपुर। सहारनपुर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई सहारनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता का स्वागत किया और अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन भी सौपा। सहारनपुर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापारीयो ने उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता को व्यापार में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सहारनपुर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर इकाई सहारनपुर के द्वारा किये गये कार्यो के बारे मे भी उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता को बताया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र सिंह चावला, महानगर कोषाध्यक्ष एसके दुआ, व्यापारी नेता दिनेश सेठी, राजकुमार, नीरज जैन, राजपाल सिंह, अभिषेक सोढी, नरेश कुमार , सूरज प्रकाश, सुशील त्यागी, कृष्णलाल, अशोक छाबड़ा, मुकेश, विजय कालरा आदि व्यापारी मौजूद रहें।