सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ अनेक कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नागरिकता संधोधन कानून के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है। इससे किसी भी वर्ग को डरने की जरूरत नहीं है। इससे देश में रहने वाले किसी भी लोगों को नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस कानून को जानें और उसके बाद इसके बारे में कोई राय दें। उन्होंने कहा कि लोगों को संविधान के दायरे में रहकर विरोध करना चाहिए।