जितंेद्र मेहरा।
सहारनपुर। विकास भवन सभागार मंे महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आयोजित हुई जनसुनवाई समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रियवंदा तोमर ने महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया। उनके द्वारा 02 नये प्रकरणों को सुना गया जो घरेलू हिंसा तथा बलात्कार से संबंधित थे जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पुराने 08 प्रकरणों की समीक्षा भी की गयी तथा प्रकरणों में फालोअप लेते हुए निस्तारण आख्या से उन्हें अवगत कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये। पुष्पेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं व अधिनियमों यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 181 महिला हेल्पलाईन, घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम से संबंधित जानकारी दी गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम में एसएन शर्मा, अपर उप जिलाधिकारी, सहारनपुर, अर्पित क्षेत्राधिकारी प्रथम सदर, श्रीमती अनिता सोनकर बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर, श्रीमती सरिता सिंह प्रभारी महिला थाना तथा श्रीमती कल्पना त्यागी प्रभारी महिला सेल, श्रीमती नेहा शर्मा महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, श्रीमती रीना, वियज आनन्द, संदीप चैधरी जिला बाल संरक्षण इकाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।