सुदर्शन कपटियाल।
सहारनपुर। दो अक्टूबर को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से मेगा स्वच्छ अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान 400 निरंकारियों ने रेलवे स्टेशन पर श्रमदान किया। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अनमोल ने बताया कि पूरे देश में करीब डेढ लाख फाउंडेशन और निरंकारी सेवादल की मदद से बुधवार को अभियान चलाया गया। देश के करीब 286 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया। बताया कि फाउंडेशन की ओर से अनेक सामाजिक कार्य किये जाते हैं। इस मौके पर रेलवे स्टेशन के अधिकारी, जोनल इंचार्ज कुलभूषण चैधरी, संयोजक हरबंस लाल जुनेजा आदि मौजूद रहे।