सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पुलिस लाइन में महिला परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परामर्श केंद्र में विवादित परिवारो की काउंसिलिंग करने के लिए महिला परामर्श केंद्र से प्रभारी निरीक्षक कल्पना त्यागी, महिला आरक्षी ज्योति, महिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी चित्रा व महिला आरक्षी प्रतिक्षा की उपस्थिति मतें काउंसलर सुरभि सिंह, अनुपम महाजन, शाहिद हुसैन व विजय अरोड़ा द्वारा काउसिलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र में कुल 15 पक्षों को नोटिस देकर काउसिलिंग के लिए बुलाया गया। जिसमें लड़का व लड़की पक्ष के 12 लोग उपस्थित हुए। जिनकी काउसिलिंग करने के बाद काउंसलर द्वारा दो पक्षों में समझौता कराया गया। इस दौरान जावेद व नाजमीन तथा शादाब पुत्र अरशी खान का पुर्नमिलन कराया गया।