सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। गुर्जर समाज की होनहार बेटी मीनाक्षी वर्मा ने कड़ी मेहनत के दम पर सिविल जज बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी वर्मा हरी कॉलेज ऑफ लॉ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। उन्होंने दिन रात मेहनत कर पूरा किया।मीनाक्षी वर्मा ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर सिविल जज बनकर अपने सपने को पूरा किया है। मीनाक्षी वर्मा का अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में ही झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में अद्वितीय सफलता अर्जित की है। इससे पहले मीनाक्षी वर्मा यूपी पीसीएस(जे) का इंटरव्यू भी फेस कर चुकी हैं। सन 2013 और 2015 में वह पीसीएस का इंटरव्यू भी फेस कर चुकी हैं। उन्होंने यह सफलता हासिल कर जहां अपने परिवार का नाम रोशन किया है तो वहीं समाज की लड़कियों को भी एक नई दिशा देने का काम किया है।