• Home
  • >
  • नवमनोनीत सभी दस पार्षदों का मेयर ने किया निगम में स्वागत
  • Label

नवमनोनीत सभी दस पार्षदों का मेयर ने किया निगम में स्वागत

CityWeb News
Saturday, 07 March 2020 07:33 PM
Views 770

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। प्रदेश शासन द्वारा सहारनपुर नगर निगम में मनोनीत किये गए दस पार्षदों का आज यहां निगम में मेयर संजीव वालिया ने स्वागत किया। मेयर संजीव वालिया ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि बोर्ड में जनहित के मुद्दों पर उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
प्रदेश शासन द्वारा नवमनोनीत दस पार्षद-यशपाल कोरी, विराटपुरी, रेखा रोहिला,नंद किशोर, गोपाल दास, सुधीर पंवार, अमित त्यागी, उमेश शर्मा, अंकुर अग्रवाल व सुनील शर्मा आज नगर निगम पहुंचे तो मेयर संजीव वालिया ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश शासन के अनुमोदन पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नगर निगम सहारनपुर में दस पार्षद मनोनीत किये गए हैं। ये सभी पार्षद भाजपा कार्यकर्ता हैं। मेयर वालिया ने सभी नवमनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी नवमनोनीत पार्षद समाज के एक जिम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव का लाभ निश्चय ही बोर्ड को मिलेगा और उनके सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओ के समाधान में भी तेजी आयेगी। साथ ही बोर्ड के संचालन में भी उन्हें मदद मिलेगी। इस अवसर पर नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है। अनेक योजनाएं धरातल पर उतरने जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शहर को स्वच्छ बनाने व लोगों को स्वच्छता तथा जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने में नवमनोनीत पार्षदों का सहयोग निगम को मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद अशोक राजपूत, मनोज जैन, मुकेश गक्खड़ आदि रहे। संचालन पार्षद व उपसभापति रमेश छाबड़ा ने किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web