अरविंद सिसौदिया।
नानौता। क्षेत्र में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और करबला के शहीदों की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस के पूरे रास्ते शिया सौगवार हाथों, छुरियों व कमाह से अपने शरीर को लहूलुहान कर रहे थे। उनके शरीर से खून रिस रहा था। इस दौरान या हुसैन की की आवाजें बुलंद हो रही थी। उनके जहन में करबला में शहीद हुए लोगों का गम नजर आ रहा था।