एसएल कश्यप।
सहारनपुर। की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मुकदमे बाजी की रंजिश के चलते घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर बाजार के न्यू आवास विकास निवासी करनैल सिंह की पुत्री मेगा खत्री के मुताबिक उसकी ससुराल थाना क्षेत्र के ही हकीकत नगर में है। कप्तान को दिए गए शिकायती पत्र में मेघा खत्री ने बताया कि ससुरालियों से दहेज को लेकर उसकी मुकदमे वाली चली आ रही है। मेघा खत्री का आरोप है कि ससुरालिये मामले में समझौता करने को उस पर लगातार दबाव बना रहे थे और पुलिस आरोपियों से साज कर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी। यहां तक कि आईओ ने कई आरोपियों के नाम मुकदमे से हटाकर धाराएं भी कम कर दी। इसकी शिकायत किए जाने पर पहले भी कप्तान और सीओ ने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मगर कार्यवाही न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और 29 सितंबर की देर रात कई आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। उसके कपड़े भी फाड़ डाले गए और बीच-बचाव को आए उसकी मां व पिता को भी घायल किया गया। उसने इसकी शिकायत थाने पर की तो पुलिस ने फिर साज कर केवल दो आरोपियों का 151 में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि छेड़छाड़, हमले के मामले में विवाहिता के ससुराल पक्ष के अनेक लोगों के खिलाफ नामजद है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।