एसएल कश्यप।
सहारनपुर। बिजनौर में सम्पन्न त्रि-वार्षिक चुनाव तथा व्यापारी महासम्मेलन में सहारनपुर के भाजपा नेता मनोज पंडित ने सहारनपुर के नाम का डंका बजाया। इस दौरान संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार पंडित को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी एसके सक्सेना ने मनोज कुमार पंडित को 03 वर्ष के लिये निर्वाचित घोषित करते हुऐ प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उ०प्र० सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा तथा अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे। मनोज कुमार पंडित के निर्वाचन पर संरक्षक चै.विजेन्द्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, प्रदेश महिला महामंत्री मोनिका यादव, युवा अध्यक्ष चै० विवेक चावला ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर किया है,उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। मंडल प्रभारी नरेश गोयल, जिला प्रभारी ठा० कुलदीप सिंह, जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला महामंत्री आशीष जैन, महानगर अध्यक्ष सुनील सूरी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा, सारिका वालिया, सीमा अरोडा, रजनी राणा, जीवन लाल पंडित, मोहित कुमार, सुनील सैनी, अशोक पंवार, देवेंद्र सिंह पंवार, सत्येंद्र सिंह तोमर, बिट्टु कश्यप, नीरज कुमार, सतीश चावला तथा राकेश नागर आदि ने उनके निर्वाचित पर बधाई दी और कहा कि उनके निर्वाचन से सहारनपुर के व्यापारियों का सम्मान बढा है।