सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा भा०ज०पा० किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रहे मनोज कुमार पंडित को अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति का राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक सिद्ध भैरव तंत्राचार्य स्वामी सहजानंद ब्रह्चारी ने नियुक्ति पत्र में कहा है कि मनोज कुमार पंडित बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। धर्म और संस्कृति की रक्षा को सदैव अग्रसर रहने वाले मनोज कुमार पंडित के सामाजिक कार्यों एवं समाज के प्रति इनके समर्पण को देखते हुऐ इन्हे समिति का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया जाता है। समिति के प्रवक्ता के रूप में भी ये ही कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज पंडित संगठन की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। अपनी नियुक्ति पर स्वामी सहजानंद ब्रह्मचारी जी आभार व्यक्त करते हुऐ विश्वास दिलाया कि वह संगठन कि अपेक्षा के अनुसार कार्य करुंगा। उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, डॉ० हर्षवर्धन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र दीक्षित, अरुण कपिल, सुशील गोयल, सत्येंद्र तोमर, मुकेश शर्मा, अवनीश शर्मा, देवेंद्र पंवार तथा विनोद कपिल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।