सहारनपुर। शहीदों के बलिदान दिवस पर शौर्य गाथा के अंतर्गत बच्चों ने अपनी देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया।
वैष्णवी नृत्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रंजना नेब के निर्देशन में शहीदों की शौर्य गाथा और मिशन 2019 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालरा, शीतल बिश्नोई, राजू पंडित, जसबीर मोगा, अरुण गुप्ता, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ज्योत्सना, रंजू नरूला, प्रिंसी पराजेश ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शौर्य गाथा है नमन उनको पर प्रिंसी व मान्या ने प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति दी। मिशन 2019 के विजयी भव कार्यक्रम में आस्था, प्राची, प्रेक्षा, ईशान्वी, तेजस्वी ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। कथक नृत्य के द्वारा नव्या, तरुणा, आराध्या, दिव्यांशी, वैष्णवी, पावनी, नंदिनी ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल, आशु, सन्नी, विशाल गर्ग उपस्थित रहे। संचालन रंजना नेब ने किया।