बीएम कश्यप।
सहारनपुर। शहर के स्टार पेपर मिल रोड स्थित संत शिरोमणि सतगुरु रविदास आश्रम के महंत नत्थादास जी महाराज को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी देते हुए रामपाल सिंह गौतम ने बताया कि महंत नत्थादास जी महाराज अपने शिष्य अक्षय कुमार के साथ आश्रम से पठानपुरा जा रहे थे। इसी दौरान जंधेड़ा के पास अचानक सामने से गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महाराज दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही योगेश कुमार व टिंकू आदि अनुयायियों ने महंतजी को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।