राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति शरद चतुर्दशी पूर्णिमा के अवसर पर कुष्ठ आश्रम पहुंचे और कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। उपहार स्वरूप कन्याओं को पठन-पाठन की सामग्री भेंट की।
खलासी लाइन स्थित आश्रम में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की महिला शाखा के पदाधिकारियों ने मां भगवती के नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रद्धा भाव से भोजन करा पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। जिससे वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ स्वाबलंबी बन सके। इस दौरान राष्ट्रीय चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल के निर्देशन में महिला शाखा की श्रीमती संगीता गुप्ता, जिला महामंत्री रंजना चैधरी, नितिन कौशिक, श्रीमती रूपा शर्मा, रीता गुप्ता, हर्षित गोयल,नेहा अग्रवाल, कनन शर्मा,आयोजक समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती करुणा गोयल ने कन्याओं का पूजन कर मां भगवती के नौ रूपों को नमन किया।