सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। देवबंद में मंगलवार को नागरिकता कानून के विरोध में जमीयत-उलेमा-हिन्द ने धरना-प्रदर्शन किया। ईदगाह मैदान में नागरिकता कानून के विरोध में जमीयत-उलमा-हिन्द (महमूद मदनी गुट) के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और यहां जमा होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग यहां धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं धरना प्रदर्शन के बाद मदनी के नेतृत्व में करीब 313 लोगों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। जिसके बाद सभी गिरफ्तारों को पुलिस छोड़ दिया गया।