सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। मनरेगा लोकपाल सुनीता चैधरी ने ब्लाॅक बलियाखेड़ी के गांव बेरीतगा की प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरा उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान बहुत कम मजदूरों के मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मनरेगा लोकपाल सुनीता चैधरी ने बताया कि मजदूरों ने उन्हें बताया कि उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गांव के कार्य नागरिक सूचना बोर्ड पर नहीं पाए गये हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा एक्ट के अनुसार नागरिक सूचना बोर्ड पर लगाया जाना अनिवार्य है। वहीं गांव के सचिव का कहना था कि उन्हें निरीक्षण की कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए सभी मनरेगा मजदूर बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।