जितेंद्र मेहरा
सहारनपुर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के जिला संयोजक सुखबीर सिंह पुण्डीर ( पूर्व विधायक) ने बताया कि हमने पिछले महीने भी अपनी मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया था। लेकिन उस दिशा मे अब तब कोई प्रयास हमे सफल नजर नहीं आया और आज फिर हमे अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दे रहे है। ज्ञापन देने वालो मे पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुण्डीर, राजेन्द्र अटल, अनवर, डा0 आजाद चैधरी, राजेन्द्र कुमार, सतीश काम्बोज, सुभाष सिंह, कलम सिंह, रमेश चन्द्र, पदम, चै0 रतिराम, सतीश आदि शामिल रहे।