• Home
  • >
  • लखनऊ की टीम ने दी एमआरएफ सेन्टर की तकनीकी जानकारी
  • Label

लखनऊ की टीम ने दी एमआरएफ सेन्टर की तकनीकी जानकारी

CityWeb News
Saturday, 14 December 2019 05:06 PM
Views 535

Share this on your social media network

-मंडल के सभी निकायों की कार्यशाला का आयोजन
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर विकास विभाग उ.प्र. व नगर विकास निदेशालय उ.प्र. तथा केन्द्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र, लखनऊ द्वारा यहां जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में मंडल स्तरीय एक दिवसीय एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नगर निगम सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक नगरायुक्त संजय कुमार, लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन एक्सपर्ट प्रियंका कुमार व एडवांस सोल्युशन लखनऊ के सीओओ पुनीत बब्बर भी मौजूद रहे।
कार्यशाला में सहारनपुर नगर निगम तथा सहारनपुर मंडल के समस्त निकायों, टाउन एरिया व नगर निगम के समस्त अधिशासी अभियंता, स्वाथय अधिकारी व सेनेटरी इंस्पेक्टर्स आदि शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 पर प्रकाश डालते हुए निकायों को अनेक तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी निकायों से कहा कि वे एमआरएफ सेन्टर बनाने पर ध्यान दें, ताकि सूखा कूड़ा-गीला कूड़ा, अलग-अलग कर उसका सही ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि निकायों को इस कार्य में सहयोग करें। पुनीत बब्बर व प्रियंका कुमार ने कार्यशाला में शामिल सभी लोगों को एमआरएफ सेन्टर(मैटिरियल रिकवरी फैसेलिटी सेन्टर) बनाने के लिए कितने क्षेत्रफल की आवश्यकता होगी इससे अवगत कराते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेन्टर में गीलाकूड़ा-सूखा कूड़ा अलग अलग करने की व्यवस्था के अलावा उसमें रिक्शा खड़ा करने का स्थान, खाली बोतले आदि धोने का वाशिंग एरिया व सफाई कर्मियों के उसमें बैठने का स्थान आदि भी होना चाहिए। इसके अलावा सफाई कर्मियों को मुंह पर मॉस्क, हाथों व पैरों को ढंकने के लिए गलब्स, सिर पर कैप आदि उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में निकाय कैसे अपनी रैंकिंग सुधार सकते हैं, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम के स्वास्थय अधिकारी डॉ.गीता राम सहित अनेक अधिकारी शामिल रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web