बीएम कश्यप।
सहारनपुर। श्री राधा-कृष्ण सनातन धर्म मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन किया गया। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन समिति की ओर से मंदिर परिसर में दो सितम्बर को भगवान श्री गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया था। मंदिर परिसर में सुबह-शाम पूजा अर्चना की जा रही थी। मंगलवार को भगवान श्री गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए बड़ी नहर ले जाया गया। मंदिर परिसर से बड़ी नहर के बीच पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। महिलाएं धार्मिक धुनों पर नाच रही थी। पूरे रास्ते अबीर-गुलाल उड़ रहे थे। गणपति को अगले बरस का न्यौता देते हुए बड़ी नहर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, सतीश्वर चांदना, मदन लाल सचदेवा, रमेश अरोड़ा, प्रभुदयाल, श्याम सुंदर, दुष्यंत चड्ढा, विक्की पावा, सोनू सेठी, लेखराज, अमित चांदना आदि मौजूद रहे।