• Home
  • >
  • धूमधाम से निकली भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा
  • Label

धूमधाम से निकली भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा

CityWeb News
Monday, 14 October 2019 06:30 PM
Views 669

Share this on your social media network

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर से 73वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रथम तीन आकर्षक झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूलों से वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बैंडबाजों की धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बन गया।
भगवान बाल्मीकि प्रकटोत्सव पर जिला बाल्मीकि सभा की ओर से रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर प्रांगण से 73वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद, जिला महामंत्री दीपक बोहता, जिला उपाध्यक्ष अविनाश बिरला, जिला कोषाध्यक्ष सुलेख चवंद प्रधान की देखरेख में किया गया। शोभायात्रा से पूर्व ध्यवाजारोहण किया गया। इस मौके पर सुनील नाज, राजकुमार संगीताचार्य, अनुपम गायक हर्ष कुमार, नितिन कुमार द्वारा भगवान बाल्मीकि के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। मंदिर परिसर पर विभिन्न बाल्मीकि कालोनियों से आकर्षक एवं अति सुंदर झांकियां एकत्र हुई। भगवान बाल्मीकि के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य बिट्टू बाल्मीकि को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री भावाधस ओपी कल्याण ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा रेलवे रोड से घंटाघट, नेहरू मार्किट, शहीदगंज, मोरगंज, भगत सिंह चैक, पुल खुमरान, बोमनजी रोड, पुल जोगियान, प्रताप मार्किट को होकर वापस घंटाघर से होते हुए मंदिर स्थल पर पहुंची। अनेक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण व पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली झांकियों को जिला बाल्मीकि सभा द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सेठ, सोनू बिरला, अमरीश चैटाला, नवीन टांक, अमित गौहर, आशू बिरला, रोहित पेहवाल, अमन, महेंद्र डबराल, राजेश एडवोकेट, नरेश प्रेमी, सुजीत घाघट, रमेश टांक, संजय बिरला, सेठ भोपाल, गौरव चैहान, रजत चैटाला, सोनू ठेकेदार, ब्रजपाल, मांगा चैटाला, राहुल बोहत आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web