• Home
  • >
  • रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हडकंप
  • Label

रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हडकंप

CityWeb News
Friday, 11 October 2019 04:23 PM
Views 709

Share this on your social media network

अरविंद सिसौदिया।
नानौता। दिन निकलते ही लीकेज रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हडकंप मच रहा। मुहल्लेवासियों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
नगर के मुहल्ला चांहमजिली कोट में शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे एक बडा हादसा होते होते बच गया। वहां रहने वाले बुधराम सैनी के मकान में रखा गैस सिलेंडर लीकेज था। सुबह जैसे ही चाय बनाने के लिए दियासलाई दिखाई गई तो अचानक से गैस सिलेंडर व वहां फैली गैस ने आग पकड ली। जिसके चलते घर में मौजूद लोगों द्वारा घर से बाहर भागकर जान बचाई। इस दौरान आग लगने की सूचना पूरे नगर में फैल गई और परिजनों में हडकंप मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोग वहां पहंुचें। मुहल्लेवासियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद पानी व रेत डालकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web