• Home
  • >
  • चिड़ियाघर में शेर को मिला सवा शेर
  • Label

चिड़ियाघर में शेर को मिला सवा शेर

CityWeb News
Thursday, 17 October 2019 04:51 PM
Views 788

Share this on your social media network

नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर का एक डरावना विडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स किसी फिल्मी सीन की तरह शेर के बाड़े में कूदकर उसके सामने जाकर खड़ा हो गया। हालांकि, कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई है। सामने आने के बावजूद शख्स को शेर ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। फिलहाल शख्स को बाड़े से बाहर निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स जानबूझकर बाड़े में कूदा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वह शेर के पास जाकर बैठ गया था। करीब एक मिनट के विडियो में शख्स पहले बाड़े में खड़ा रहा और फिर वहीं शेर के सामने बैठ गया। इस दौरान शेर कोई हरकत नहीं कर रहा था। बाद में शेर पास आकर शख्स को सूंघ भी रहा था। ये शख्स मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इसे पुलिस थाने ले गई है पूछताछ जारी है। डीसीपी (साउथईस्ट) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि शख्स का नाम रेहान खान है। वह बिहार का रहनेवाला है और उसकी उम्र 21 साल है। रेहान दिल्ली घूमने आया हुआ था। चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि एक साइड में लोहे की ग्रिल थी वह दूसरी साइड में बांस की लकड़ी का बाड़ा बनाया हुआ था। रेहान बांस की लकड़ी के बाड़े पर चढ़ गया था और फिर अंदर गिर गया। संयुक्त आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे घटी। वह बोले कि जांच की जा रही है कि, रेहान एक हादसे के चलते गिरा या फिर यह घटना किसी शरारत का परिणाम है। संयुक्त पुलिस आयुक्त के मुताबिक, ‘मौके पर लकड़ी की एक बल्ली टूटी पाई गई है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि आखिर बल्ली कैसे टूटी? लकड़ी की बल्ली कैसे टूटी? क्या लकड़ी की बल्ली को जबरदस्ती दबाब देकर तोड़ा गया या फिर वह कमजोर होने के चलते टूट गई जिससे युवक रेहान शेर के करीब जा पहुंचा। इन तमाम सवालों की पड़ताल चिड़िया घर प्रशासन भी कर रहा है।’

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web