• Home
  • >
  • लेखपालों ने दी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो 13 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • Label

लेखपालों ने दी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो 13 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

CityWeb News
Wednesday, 11 December 2019 01:51 PM
Views 680

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों का तहसील मुख्यालय पर कलमबंद धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लम्बित मांगों को लेकर समय समय पर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपाल संघ की कलमबंद हड़ताल 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगी। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलामंत्री राजेश कश्यप ने बताया कि लेखपाल संघ द्वारा एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काॅडर रिव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, लेखपाल का पदनाम परिवर्तन, इंन्टरनेट भत्ता आदि मांगे करता आ रहा है। कई बार धरना प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी मांगों की ओर प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मजबूरीवश संघ से जुडे़ लेखपालों को कलमबंद होकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी तो उनकी यह कलमबंद हड़ताल जिलास्तर पर चल रही है। मांगे नहीं माने जाने पर 13 से 26 दिसम्बर तक जनपद स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान धरने पर यज्ञपाल सिंह, गुफरान अहमद, संजीव कपिल, प्रवीण गर्ग, तेजपाल सिंह, अमर सिंह, बाबूराम, राकेश कुमार, चैन सिंह, अरूण तिवारी, अमित, पकंज, सचिन आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web