सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। शहर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा में उत्तर प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में खनन से प्राप्त राजस्व के लगातार घटने और अवैध खनन का मामला विधानसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि खनन कि नई नीति से छूटे ठेके घाटे में होने के कारण ठेकादार छोड़ छोड़ भाग रहे हैं। नगर विधायक ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में सरकारी संरक्षण में अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते बालू, मोरंग और मिट्टी के दाम आसमान पर है। जनपद सहारनपुर में एनजीटी की ओर से ढाई सौ करोड़ का जुर्माना स्टोन क्रेशर पर लगाया गया, लेकिन उनसे वसूली करने के बजाए उनको भंडारण के लाइसेंस देकर नदी के अवैध खनन उन्हीं स्टोन क्रेशरों से कराया जा रहा है।