राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। नवयुग सेवा समिति की ओर से नुमाईश कैंप में चल रहे श्रीरामलीला व दशहरा महोत्सव के दौरान दशरथ मरण व केवट लीला का मंचन किया गया। निर्देशक जगदीश पपनेजा व सह निर्देशक प्रवीण चावला व पृथ्वीराज चैहान एवं पाश्र्वगायक शुभम हुडिया के नेतृत्व में दशरण मरण व केवट लीला का प्रभावपूर्ण मंचन किया गया। रूप सज्जा संदीप एंड ग्रुप के द्वारा की गई। मंच का संचालन अशोक धवन ने किया। श्रीराम बबलू चैहान, सीता कोमल, लक्ष्मण साजन नारंग, दशरथ निखिल शर्मा व केवट भोला मदान बने। प्रभु श्रीराम की आरती उतारने वालों में सुभाष गंगा, आशु धवन, सुरजीत सिंह, पम्मा सेठी, भारत भूषण, सतीश साहनी, हरबंस लाल आदि मौजूद रहे।