राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव में आचार्य रणवीर शास्त्री ने आर्य जनों का आह्वान किया जीवन में अहंकार छोड़ कटुता समाप्त करने से घर और समाज स्वर्ग बन जाएगा ।
बेहट रोड स्थित वैदिक दैनिक आर्य सत्संग वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन और मंत्रोच्चारण के बीच हुआ तत्पश्चात बिजनौर से आए भजन उपदेशक पंडित मोहित आर्य ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया तो नकुड के आचार्य रणवीर शास्त्री ने कहा कि यदि हम जीवन में एन कारकोटा जी तो हमारा घर स्वर्ग से सुंदर बन जाएगा आज परिवार व समाज में लड़ाई केवल अहम की है। वार्षिकोत्सव में मुख्य रूप से वेद मंदिर के संरक्षक पं. ओम प्रकाश आर्य ,प्रधान विजय कुमार आर्य, उपप्रधान अमरेश कुमार आर्य सुबोध कुमार आर्य मंत्री डॉक्टर भूख चला रही है वरिष्ठ उप मंत्री एवं आए हुए लेखा निरीक्षक आचार्य सरदार सिंह आर्य कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार आर्य कांबोज समेत विभिन्न आर्य समाजो से आए प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ मंत्री आचार्य सरदार सिंह आर्य द्वारा किया गया।