जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। महानगर में श्रीरामलीलाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभिन्न स्थानों पर होने वाली श्रीरामलीलाओं के चलते भूमि पूजन व बल्ली पूजन का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को श्रीराधा कृष्ण मंदिर क्लब पदाधिकारियों की ओर से रामलीला गांधी पार्क में भूमि पूजन व बल्ली पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक कार्य सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के बारे मे जानकारी देते हुए प्रधान जोगिन्द्र कुमार ने बताया कि गत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण मन्दिर कल्ब, रामलीला गांधी पार्क में भूमि पूजन किया गया। भूति पूजन के साथ ही रामलीला की तैयारियां शुरु हो गई है। कलाकार इसकी तैयारियों में लग चुके हैं। श्रीरामलीला मंचन को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह है। मंचन को प्रभावशाली बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।