सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। मोदी सरकार द्वारा प्रत्येक व्यापारी को पेंशन सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन की ओर से श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण कैंप का आयोजन जा रहा है। इस पंजीकरण कैंप के माध्यम से व्यापारियों के पेंशन हेतू पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसका हर व्यापारी को लाभ उठाना चाहिए।