सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जे.वी जैन डिग्री कॉलेज में पिछले 2 दिनों से धरनारत एलएलबी के छात्र छात्राओं ने बुधवार को तीसरे दिन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
एलएलबी के छात्र मनीष चैधरी रणदेवी व योगेश सिंह सालियर ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज प्रशासन ने उन सहित 31 छात्र-छात्राओं का नाम काट दिया है। सभी छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से दोबारा से नाम जोड़कर उन्हें एक बार मौका देने की कई बार प्रार्थना की है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले में हठधर्मिता दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का कॉलेज से नाम काटा गया है अब वह सभी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अगर छात्र-छात्राओं के साथ कुछ भी घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।