• Home
  • >
  • नामदारों के कुलदीपक, भ्रष्टाचार की कुलदेवी और गुंडों के कुलभूषण ने किया यूपी को कलंकितः योगी
  • Label

नामदारों के कुलदीपक, भ्रष्टाचार की कुलदेवी और गुंडों के कुलभूषण ने किया यूपी को कलंकितः योगी

CityWeb News
Sunday, 24 March 2019 08:51 PM
Views 2595

Share this on your social media network

सिटीवेब न्यूज़, सहारनपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में अपनी पार्टी के अभियान का शंखनाद कर दिया है। सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी ने मां शांकभरी शक्तिपीठ में पूर्ण विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद समीप स्थित नगला माफी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन से लेकर कांग्रेस पर तीखे तेवर में निशाना साधा। नामदारों के कुलदीपक, गुंडों के कुलभूषण और भ्रष्टाचार की कुलदेवी से बचने का संदेश देते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का हाल तो इतना चिंताजनक है कि, वे कभी आलू और गन्ने की फसल पेड़ पर उगाने की बात करते हैं तो कभी वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगते हैं। जबकि, सपा-बसपा की स्थिति यह है कि ये दोनों पार्टियां कुल मिलाकर जितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, वे सारी भी जीत जाएं तो भी देश में सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से कोसों पीछे रह जाएंगी। रविवार को पार्टी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित वेस्ट यूपी की अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करनेे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान को कल्याणकारी कदम उठाए हैं। मोदी सरकार ने केवल 55 माह में जो कर दिखाया, वह कांग्रेस और अन्य पार्टियां 55 साल के शासन में भी नहीं कर सकीं। उन्होंने तमाम आंकड़े गिनाते हुए कहा कि, बुनियादी ढांचा मजबूत करने के ही कंेंद्र व प्रदेश सरकार सभी का साथ और सभी के विकास के सिद्धांत को आगे बढ़ा रही हैं। जबकि, पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने केवल गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को हवा दी। सहारनपुर हो या नोएडा, हर जगह बिना भेदभाव काम हो रहा है। यूपी की 23 करोड़ आबादी को प्रगतिपथ पर आगे बढ़ाने के लिए वे कृतसंकल्प हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को गिरोह बताते हुए कहा कि, इनसे सावधान रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें ताकि, सही मायने में विकास की परिकल्पना साकार रूप ले सके। हाल में प्रयागराज में आयोजित कुंभ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि, वहां पहली बार श्रद्धालुओं को अक्षय वट के दर्शन की सुविधा दी गई। इसी तरह कांवड़ मेले में पूर्ण सुरक्षा के साथ डीजे बजाने की पहल हुई। महिलाओं की सुरक्षा से लेकर कानून व्यवस्था की सुनिश्चितता पर पूरा ध्यान है। भाजपा देश या समाज की कीमत पर राजनीति में विश्वास नहीं करती। जबकि, कांग्रेस में सैम अंकल हों या क्वात्रोची जैसे तमाम चेहरे देश को खोखला बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते। सीएम योगी ने कहा कि, जिस अमेठी को कांग्रेस ने अर्से तक बपौती बनाकर रखा, वह प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला बन गया है। लेकिन, भाजपा शासन में वहां चैतरफा विकास हो रहा है। गन्ना भुगतान के मामले में उन्होंने कहा कि, अब तक 57800 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जो सपा-बसपा शासन से बकाया था। इसी तरह न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक रेट दिलाने में भी भाजपा सरकार अग्रणी है। सहारनपुर के सुप्रसिद्ध काष्ठकला उद्योग में बड़े बदलाव का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज सहारनपुर से 1500 करोड़ रुपये से अधिक का एक्सपोर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि, सहारनपुर में मान्यवर कांशीराम मेडिकल काॅलेज का नाम बदलकर कुछ तत्वों ने पिछली सरकार में अवसरवादी राजनीति का सबूत पेश किया जबकि, अब जो सरकार है, वह सभी का ध्यान रख रही है। पूर्ण सुरक्षा के साथ हर किसी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि, आज देश के हर कोने में विश्वास का माहौल नजर आ रहा है। सरकार ने हर बार आतंकवाद के पोषक पड़ोसी मुल्क को हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहले आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती है जबकि, अब उन्हें गोला बारुद की खेप से ढेर किया जा रहा है। जल्द ही दिखाई देगा कि, ओसामा बिन लादेन की तर्ज पर कुख्यात आतंकी अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि, सभी नारा लगाएं कि, मोदी है तो मुमकिन है, जिस पर सभा में उमड़ी भीड़ ने जोरदार अंदाज में उनका साथ दिया। इसी के साथ करीब 45 मिनट लंबा भाषण देते ही सीएम योगी हेलीकाॅप्टर के जरिए वृंदावन के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व पार्टी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, कांता कर्दम, पूर्व विधायक मामंचद, राहुल लखनपाल शर्मा, लोकसभा प्रभारी डाॅ. सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, मनोज चैधरी, विधायक कुंवर ब्रिजेश आदि ने भी विचार रखे। सभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, चैैधरी राजपाल सिंह, प्रदीप चैधरी, अभय चैधरी, पूर्व विधायक महावीर राणा, सुखबीर सिंह पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चैधरी, शीतल बिश्नोई, सरोज शर्मा, रमा गुप्ता, राजेश शर्मा, मुकेश चैधरी, महानगर प्रवक्ता गौरव गर्ग, राजवीर राणा, लाजकृष्ण गांधी, चैधरी आत्मा सिंह, किरण चोपड़ा, अजय शर्मा व ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने किया।
रिपोर्ट-गौैरी वर्मा

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web