सहारनपुर। वेस्ट पंत विहार स्थ्तित डिजनीलैंड ब्लूम स्कूल में रामायण को जानो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार रवि बक्शी व रमेश चंद छबीला रहे। इस मौके पर बच्चों से रामायण से सम्बंधित प्रश्न किये गये। इस दौरान बच्चों से पूछा गया कि प्रभु श्रीराम कितने भाई थे। उनके माता पिता कौन थे। उन्होंने किन-किन राक्षसों का वध किया। उन्हें जंगल में क्यों जाना पड़ा। रावण कौन था। रावण के माता पिता कौन थे और वह कितने भाई थे। ऐसे अनेक प्रश्न किये गये। जिनका बच्चों ने बड़ी ही सादगी के साथ उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पार्षद अरूण कुमार, श्रीमति सुनीता पाठक, श्रीमति सुनीता निझावन, कुनाल निझावन, सुरेश निझावन, रविंद्र, सीमा, मोहिनी, उषा, शिखा, नीरू, नूतन, गरिमा, गुंजन आदि मौजूद रहे।