जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। कमिश्नरी कार्यालय से किसान मजदूर अधिकार यात्रा की शुरूआत की गई। बुधवार को बड़ी में संख्या में सहारनपुर के किसान एकत्र हुए। किसान मजदूर अधिकार यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला सहारनपुर से होती हुई शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुधनगर होते हुए किसान घाट दिल्ली में पहुंचकर सम्पन्न होगी। यात्रा में देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि 15 सूत्रीय मांग को लेकर किसान मजदूर अधिकार यात्रा का आयोजन किया गया है। 15 सूत्रीय मांगपत्र में कहा कि देश में सभी प्रदूषित नदियों को पुनः स्थापित करके जीवनदायिनी बनाया जाये। किसानों व मजदूरों का पूर्ण रूप से कर्ज माफी व खेती के उपयोग में लाए जाने वाली बिजली को पूर्ण रूप से मुफ्त किये जाने सम्बंधि अन्य मांगे रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि जैसे-जैसे यात्रा दिल्ली की तरफ बढ़ती रहेगी, वैसे ही हर जिले से हजारों की संख्या में किसान व मजदूर शामिल होते रहेंगे।