एसएल कश्यप।
सहारनपुर। बागपत-बड़ौत के जनता वैदिक काॅलेज में 16वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जनपद के पांच खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने पर डा.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
सहारनपुर वुशु संघ के सचिव सोनवीर सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी ढिलोत्रा ने स्वर्ण, 52 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी ने रजत तथा 70 किलोभार वर्ग में शुभम चैधरी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद सहारनपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशी ढिलोत्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 15 से 20 सितम्बर को चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सहारनपुर की खुशी ढिलोत्रा प्रतिभाग करेगी। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वुशु संघ के सचिव सोनवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ जज के सम्मान से नवाजा गया। क्षेत्रीय क्रिडाधिकारी प्रेम कुमार, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव डा. एके गुप्ता, वुशु संघ के अध्यक्ष अभय चैधरी, श्रीमति अंजु शर्मा, उप क्रिडाधिकारी काशी नरेश यादव, लीना दुआ, तरूणा कपिल, अमर सिंह, आकाश मंढार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान आदि ने खुशी ढिलोत्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।