सिटीवेब/तारिक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुजम्मिल सैफी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों, मजदूरों, दलित, पिछड़े सहित सभी वर्गों के लिए कार्य करने वाले नेता हैं।
आजाद कालोनी स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (अल्पसंख्यक) मुजम्मिल के कैम्प कार्यालय पर बीती शाम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रसपा के झंडे के कलर का केक काट कर खुशियाँ मनायी। प्रसपा नेता व कार्यकारिणी सदस्य मुजम्मिल सैफी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीब, मजदूर, किसान, दलित, पिछड़े सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी मुख्यमन्त्री से लेकर रक्षा मंत्री तक के पद पर रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे नेताओं की नीतियों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान जुनैद, जैद, मुदस्सिर, सुनील कुमार, आरिफ, शादाब, आसिफ, शाहनूर, अक्षय, सोनू, रमेश, शाहनवाज, ओसामा, दानिश आदि मौजूद रहे।