• Home
  • >
  • कमलनाथ ने पीएम मोदी पर बोला हमला
  • Label

कमलनाथ ने पीएम मोदी पर बोला हमला

CityWeb News
Thursday, 09 January 2020 04:58 PM
Views 449

Share this on your social media network


भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला किया। कमलनाथ ने कहा कि ये लोग कांग्रेस को और सेवा दल को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे। मैं तो हमेशा कहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी एक नाम बता दीजिए, जो आपकी पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार का तो बता दीजिए, अपना नाम तो छोड़िए, बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए...इनका कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं रहा और ये राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने आते हैं।कमलनाथ ने कहा, श्हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुतावाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर किस प्रकार का हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।श्मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, श्आज ये गुमराह करने की बात करते हैं। आपको बीजेपी के पिछले छह-सात साल की राजनीति पहचाननी है। अभी लोकसभा का चुनाव हुआ तो जनता का ध्यान मोड़ दिया गया। आज चुनौतियां और प्रश्न दूसरे हैं लेकिन उनका जवाब नहीं है। आपने मोदी जी को सुना कि पिछले समय में उन्होंने किसानों या नौजवानों की कोई बात की हो?

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web