नजीबाबाद। नजीबाबाद में भगतसिंह जन्म दिवस समारोह में विजयकांत चैहान को आयोजक मण्डल व जिलाधिकारी नजीबाबाद द्वारा राष्ट्र गौरव सम्मान से शॉल पहना कर भगतसिंह स्मृति चिन्ह भेंट कर व सम्मान पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। नजीबाबाद के निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मन्दिर में आज शहीदे आजम सरदार भगतसिंह जन्म दिवस समारोह में जिलाधिकारी संगीता सिंह जी व कार्यक्रम संयोजक श्री गुरनाम सिंह चेरेटीबल ट्रस्ट अध्यक्ष परम जीत सिंह गौरव अग्रवाल अरविंद, कुमार अंकुर संचालक श्री मती निशा अग्रवाल संजय जय द्वारा बॉर्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार जनों के साथ विजयकांत चैहान भगतसिंह जूनियर संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विजयकांत चैहान ने क्रांतिकारी संबोधन द्वारा आयोजक मण्डल का सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सम्मान क्रांतिकारी विचारो का हुआ है न कि व्यक्ति विशेष का सभी राष्ट्रभक्त युवाओं को भगतसिंह जी से प्रेरणा लेकर अन्याय अत्याचार उत्पीड़न के विरूद्ध भयमुक्त होकर के संघर्ष के लिए आगे आना चाहिए।