• Home
  • >
  • योगेश कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर बसपाईयांे में हर्ष
  • Label

योगेश कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर बसपाईयांे में हर्ष

CityWeb News
Wednesday, 02 October 2019 08:34 PM
Views 1703

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पूर्व विधायक जगपाल सिंह के पुत्र योगेश कुमार को बसपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। योगेश कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर बसपाईयों में व्यक्त किया है। बुधवार को उठे सियासी तूफान ने सपा व बसपा पार्टियों को हिला कर रख दिया है। सबसे पहले गंगोह विधानसभा सीट पर उप चुनाव से ठीक पहले बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम व अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइंन कर ली। इसके अलावा समाजवादी पार्टी छोड़कर ब्लॉक प्रमुख कुलबीर राणा व प्रधान संगठन के अध्यक्ष सतवीर यादव ने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। एकाएक बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के खाली होने पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार एवं शमसुद्दीन राइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नरेश गौतम मुख्य जॉन इंचार्ज सहारनपुर मंडल व पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, मुख्य जॉन इंचार्ज सहारनपुर मंडल एवं विपुल कुमार मुख्य जॉन इंचार्ज सहारनपुर मंडल के आदेश पर पूर्व विधायक जगपाल सिंह के सुपुत्र योगेश कुमार को जनपद सहारनपुर का जिला अध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सतीश कुमार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष व शीशपाल सिंह को गंगोह विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.। योगेश कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web