सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने सभी शामिल हुए व्यापारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
नुमाइश कैंप स्थित एक सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। व्यापार मंडल में अमित मदान को जिला उपाध्यक्ष व आशु जेटली को जिला मंत्री चुना गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ आदित्य राठी, जिला प्रभारी अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप चांदना, संदीप सैनी, युवा जिलाअध्यक्ष अमित ढींगरा, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित पंडित, युवा कोषाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी ने व्यापार मंडल में शामिल हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष अमित मदान एवं जिला मंत्री आशु जेटली ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा जो दायित्व संगठन ने हमें दिया है ,उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पंकज गुप्ता हरीश सडाना, उमंग मालिक, गौरव अरोड़ा, विशेष अहूजा ,रवि अगस, विपिन चैधरी, पंकज कुमार, प्रतीक मोगा ,जॉनी कुमार , भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करता है। पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और हम सहारनपुर के अंदर एक मजबूत आधार स्तंभ के रूप में उभरेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी प्रदेश मंत्री गगन जैन राजकुमार अरोड़ा जी ने संयुक्त रूप से कहा व्यापार मंडल में व्यापारियों के शामिल होने से निश्चित तौर पर व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी।