राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। सफाई कर्मचारी संघ के द्धिवार्षिक चुनाव में जोगेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, राकेश कुमार जिलामंत्री व पवन कुमार को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। इस मौके पर पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एसबीडी जिला चिकित्सालय में द्धिवार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों ने वोट दिये। देर शाम वोटिंग कर जिलाध्यक्ष पद पर जोगेंद्र सिंह, जिलामंत्री पद पर राकेश कुमार व जिला कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार का नाम निर्वाचित घोषित किया गया। जोगेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 155, राकेश कुमार ने 155 व पवन कुमार ने 152 मत हासिल कर विरोधियों को पछाड़ दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद पर दो, जिला मंत्री पद पर पांच तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर छह वोट कैंसिल माने गये। जिलाध्यक्ष पद पर 305, जिलामंत्री पद पर 302 तथा कोषाध्यक्ष पद पर 301 मत पत्र वैद्य पाये गये। इस दौरान बाबूराम चुनाव अधिकारी, चैधरी विनोद पाल सह चुनाव अधिकारी रहे।