सहारनपुर। जनकपुरी चौक स्थित एक सभागार में तीन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्पणा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में कनु प्रिया व अंशिका ने गणेश वंदना की। सुमेधा व मधुबाला ने भजन की प्रस्तुति दी। कविता गुप्ता, नीलम, अर्चना , रीना गर्ग, गार्गी अग्रवाल, आरती गुप्ता, विधि गुप्ता, दीप्ती गुप्ता ने देशभक्ति की प्रस्तुति पर सभी का मन मोह लिया। संगीता गोयल, भावना अग्रवाल, ने फिल्मी गीत पर नृत्य व श्वेता, रंजना सिंघल, उमा तायल, शिवानी, शिल्पी, वैशाली, नीतू, पूनम सिंघल, अल्पना मित्तल, रूकमणी बंसल, कामना, साधना, संगीता ने ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति पर सभी का मन मोह लिया। बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओं की प्रस्तुति ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सावन के गीत गाये गये और जमकर नृत्य हुआ। इस अवसर पर रमा गुप्ता, अमिता गुप्ता, विदुषि अग्रवाल, अरूणा गायेल, अनीता गुप्ता, ममता, सीमा, अराधना, सपना, पूजा आदि मौजूद रही।